जम्मू-कश्मीर में बस दुर्घटना, 12 घायल, 5 को अनंतनाग अस्पताल में भर्ती
जम्मू-कश्मीर के बनिहाल में एक भयानक हादसा सामने आया. यात्रियों से भरी हुई एक बस बनिहाल-काजीगुंड नायुग सुरंग में हादसे का शिकार हो गई. बुधवार की शाम को यह हादसा हुआ. इस बस हादसे में दर्जनों लोग घायल हुए हैं. अधिकारियों ने बताया कि एसआरटीसी की एक बस बनिहाल-काजीगुंड नायुग सुरंग के अंदर हादसे का शिकार हो गई. बस दुर्घटना में अब तक 12 लोग घायल हो गए हैं. वहीं, 5 को जीएमसी अनंतनाग अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
कैसे हुआ हादसा?
अधिकारियों ने बताया कि जम्मू से श्रीनगर जा रही बस टक्कर से बचने की कोशिश कर रही थी, लेकिन काजीगुंड-बनिहाल सुरंग की दीवार से टकराकर पलट गई. अधिकारियों ने बताया कि बस जम्मू से श्रीनगर की तरफ जा रही थी तब ही टनल में यह हादसा हुआ. उन्होंने कहा कि कम से कम 12 लोग इस हादसे में घायल हो गए हैं, जिन्हें तुरंत पास के अस्पताल में ले जाया गया है. जहां से उनमें से पांच को जीएमसी अनंतनाग अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है.
डॉ काजीगुंड ने बताया कि हमें घायल लोग मिले हैं, उनमें से पांच को काजीगुंड अस्पताल से जीएमसी अनंतनाग में स्थानांतरित कर दिया गया है. एक अधिकारी ने कहा कि बस हादसे के बाद सुरंग के अंदर ट्रैफिक निलंबित कर दिया गया था और सभी घायलों को इलाज के लिए काजीगुंड अस्पताल ले जाया गया.
ट्रैफिक को किया गया बहाल
अधिकारी ने बताया कि सुरंग के बीच से बस को हटाकर दोनों तरफ से यातायात बहाल कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि पहले सुरंग के दोनों तरफ से यातायात की आवाजाही रोक दी गई थी और बस को घटनास्थल से उठाने के लिए रिकवरी वैन को बुलाया गया था. दरअसल, बनिहाल-काजीगुंड फोर-लेन सुरंग 8.5 किलोमीटर लंबी है और इस सुरंग के रखरखाव की जिम्मेदारी अथान कंपनी के पास है.

लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक
हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Iran का शांति प्रस्ताव—क्या बदलेंगे हालात या बढ़ेगा तनाव?
इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार है शकरकंद, जानें कैसे
दिल्ली-NCR में अचानक बारिश और ओलावृष्टि, गर्मी से मिली राहत
ममता बनर्जी की पार्टी पर गंभीर आरोप, सियासत में गरमाहट
राजस्थान रॉयल्स बिक्री विवाद में नए आरोप, प्रक्रिया पर उठे सवाल
SP नेता पर आरोप, 50 करोड़ की संपत्ति नाम करने का दावा