संजू सैमसन के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, IPL 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आज मौका
KKR vs RR: IPL 2025 में आज 26 मार्च छठा मुकाबला खेला जाएगा। गुवाहाटी में खेले जाने वाले इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) का कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से सामना होगा। IPL 2025 में राजस्थान के लिए पहले मैच में बतौर बल्लेबाज खेलने वाले संजू सैमसन आज भी टीम के कप्तान की जिम्मेदारी नहीं संभालेंगे। उनकी जगह रियान पराग टीम की कमान संभालेंगे। दरअसल, संजू SRH के खिलाफ पिछले मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेले थे। उस मैच में उन्होंने 37 गेंदों पर शानदार 66 रनों की पारी खेली थी, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके थे। अब लगातार दूसरे मैच में वह स्पेशलिस्ट बल्लेबाज की भूमिका में नजर आएंगे।
IPL में 4500 रन बनाने के करीब
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में संजू सैमसन की कोशिश पहले मैच की तरह बल्ले से बड़ी पारी खेलने की होगी। इस दौरान उनके पास एक खास उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा, जिससे वह सिर्फ 15 रन दूर हैं। संजू अगर गुवाहाटी में 15 रन बनाने में सफल रहते हैं, तो वह IPL में अपने 4500 रन पूरे कर लेंगे। ऐसा करने वाले वह 14वें बल्लेबाज होंगे। अब तक जिन 13 बल्लेबाजों ने 4500 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं, उनमें 9 भारतीय खिलाड़ी हैं।
IPL में संजू का रिकॉर्ड शानदार
IPL में संजू ने 169 मैचों की 164 पारियों में 4485 रन बनाए हैं। इसमें 3 शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं। उनका औसत 30.93 और स्ट्राइक रेट 139.41 का रहा है। वह पिछले एक दशक से राजस्थान के लिए सबसे अहम खिलाड़ी बने हुए हैं। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज कोलकाता के खिलाफ राजस्थान की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 28.57 की औसत और 121.58 के स्ट्राइक रेट से 400 रन बनाए हैं।
चैंपियन बनने का सपना अधूरा
गौरतलब है कि 30 साल के विकेटकीपर-बल्लेबाज IPL में साल 2013 से खेल रहे हैं। पहले 3 सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने के बाद वह दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हो गए। दिल्ली में 2 सीजन बिताने के बाद वह साल 2018 में राजस्थान में वापस लौट आए और तब से ही वह इस टीम का हिस्सा हैं। हालांकि, अब तक उनका चैंपियन बनने का सपना पूरा नहीं हो पाया है।
राजस्थान रॉयल्स की टीम: यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरॉन हेटमायर, संदीप शर्मा, कुणाल सिंह राठौड़, नीतीश राणा, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, वानिंदु हसरंगा, आकाश मधवाल, अशोक शर्मा, फजलहक फारूकी, जोफ्रा आर्चर, कुमार कार्तिकेय, क्वेना मफाफा, महीश तीक्षणा, तुषार देशपांडे, युद्धवीर सिंह।

“लाखों नाम हटाए गए”, Mamata Banerjee ने जताई नाराजगी
सपनों को मिले पहिए : भीमा मारकंडे की 'बैसाखी' से 'आत्मनिर्भरता' तक की प्रेरक यात्रा
कैबिनेट का बड़ा फैसला, Madhya Pradesh में व्यापारी कल्याण बोर्ड बनेगा, अन्य प्रस्ताव भी मंजूर
प्रेग्नेंसी में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें जरूरी बातें
खुद को छात्र बताकर ठग ने किया बड़ा फ्रॉड
सोशल मीडिया पोस्ट के बाद समर्थक और विरोधी आमने-सामने
विदेश नीति में बदलाव! Subrahmanyam Jaishankar का आर्थिक कूटनीति पर जोर
बंगाल-असम पर Bharatiya Janata Party का फोकस, Amit Shah और JP Nadda बने पर्यवेक्षक
IPL 2026 वीडियो में दिखा कोहली का दर्द और सम्मान