महेंद्र सिंह धोनी: शुरुआत में था संदेह, अब इम्पैक्ट प्लेयर को समझा और सराहा
MS Dhoni: IPL में जब इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लाया गया था, तो कई दिग्गजों की राय बंटी हुई थी। आज भी कुछ ऐसा ही है, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की राय बदल गई है। धोनी, जो कभी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में इम्पैक्ट प्लेयर नियम की जरूरत को लेकर आश्वस्त नहीं थे, अब इसे T20 क्रिकेट के विकास का एक अहम हिस्सा मानते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के 43 साल दिग्गज खिलाड़ी ने कहा कि शुरुआत में उन्हें इस नियम की उपयोगिता पर संदेह था, लेकिन अब उन्हें इसका महत्व समझ में आने लगा है।
धोनी ने कहा कि जब यह नियम पहली बार आया, तो उन्हें लगा कि इसकी जरूरत नहीं है। कुछ मामलों में इसने मेरी मदद की और कुछ में नहीं। लेकिन चूंकि वह अभी भी टीम के मुख्य विकेटकीपर हैं, इसलिए खुद को इम्पैक्ट प्लेयर नहीं मानते। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि इस नियम के कारण बड़े स्कोर बनने को लेकर जो धारणा बनाई जा रही है, वह पूरी तरह सही नहीं है। उनके मुताबिक, खिलाड़ी अब ज्यादा सहज होकर खेल रहे हैं, जिससे स्कोर बढ़ रहा है।
धोनी की राय जुदा
हालांकि, भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ी इस इम्पैक्ट प्लेयर की आलोचना कर चुके हैं। उनका मानना है कि इससे ऑलराउंडरों की भूमिका प्रभावित हो रही है, क्योंकि टीमें आक्रामक बल्लेबाजों को प्राथमिकता दे रही हैं। इसके इतर धोनी का मानना है कि यह नियम टीमों को कठिन परिस्थितियों में अतिरिक्त बल्लेबाज का लाभ देता है, लेकिन केवल एक अतिरिक्त बल्लेबाज होने से ही बड़े स्कोर नहीं बनते।
उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह मानसिकता का खेल है। टीमों को अब अतिरिक्त बल्लेबाज का आत्मविश्वास मिल गया है, इसलिए वे ज्यादा आक्रामक खेल रही हैं। यह T20 क्रिकेट के स्वाभाविक विकास का हिस्सा है। उनके अनुसार, सभी टीमें अपने चार या पांच अतिरिक्त बल्लेबाजों का इस्तेमाल नहीं कर रही हैं, लेकिन सिर्फ उनकी मौजूदगी से ही खिलाड़ियों को अधिक आत्मविश्वास मिल रहा है, जो खेल के रुख को बदल रहा है।

अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गए संतोष नायर, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
टिकट प्राइस ने खींचा ध्यान, जानिए क्या है इसमें खास
इंदौर का नवकारसी विवाद देशभर में चर्चा में, जानें पूरा मामला
चुनाव नतीजों के बाद राहुल गांधी का बयान, UDF की जीत पर खुशी जताई
85 लाख रुपये को हाथ नहीं लगाया, बैंक से संवेदनशील डेटा लेकर भागे चोर
ग्लोबल संकेतों का असर: बाजार में दिखी सुस्ती, निवेशकों में सतर्कता
ममता बनर्जी का आरोप, BJP ने की ‘सीट लूट’, EC की भूमिका पर भी सवाल
तमिलनाडु में विजय का जलवा, TVK के शानदार प्रदर्शन से विपक्ष भी चौंका
एडमिट कार्ड की फोटो बनी सबूत, उज्जैन में पकड़ा गया परीक्षा घोटाला
भाजपा की जीत पर अमित शाह का बड़ा बयान, हिंसा झेलने वालों को दिया श्रेय