ग्राहकों के खातों से लाखों रुपए की हेरा-फेरी, आरोपी शाखा प्रबंधक गिरफ्तार
रायपुर: ग्राहकों की बिना स्वीकृति के उनके बैंक खातों से लाखों रुपए की राशि गबन करने वाले बैंक मैनेजर के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार नितिन देवांगन देवेंद्र नगर स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा में शाखा संचालन प्रबंधक के पद पर पदस्थ था। इस दौरान वर्ष 2020 से 2023 तक उसने ग्राहकों की बिना अनुमति के उनके 6 बैंक खातों से कुल 82 लाख 83 हजार रुपए निकाल लिए और उसका उपयोग अपने निजी कामों में किया।
बैंक ने विभागीय जांच और ऑडिट कराया तो इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। इसके बाद बैंक प्रबंधन ने नितिन को दोषी मानते हुए उसे निलंबित कर दिया और पूरी राशि वापस करने को कहा गया। उसे कुछ महीने का समय दिया गया। इसमें से नितिन ने सिर्फ 78 लाख 85 हजार रुपए ही वापस किए। शेष राशि 3 लाख 98 हजार रुपए जमा नहीं किए। इसके बाद एचडीएफसी बैंक प्रबंधन ने इसकी शिकायत देवेंद्र नगर थाने में की। पुलिस ने नितिन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

रफ्तार बनी काल, बस और ट्रक की टक्कर से अफरातफरी
बीच रास्ते बस में आग, बड़वानी में अफरा-तफरी के बीच बची कई जिंदगियां
SDM ऑफिस के बाहर किसानों का जमावड़ा, कई मांगों को लेकर हंगामा
सुनेत्रा पवार ने रचा इतिहास, रिकॉर्ड वोटों से विपक्ष को दी मात
भारत में पाक निवेश के लिए अब अनिवार्य होगी सरकारी अनुमति
मोहन यादव बोले- अंग से बंग तक BJP की जीत, विपक्ष पर साधा निशाना
धूल, गर्मी और एलर्जी से बढ़ सकती है परेशानी, अस्थमा मरीज सावधान
विजय के घर के बाहर उमड़ा जनसैलाब, जीत की आहट से उत्साह
नरेंद्र मोदी का फोकस बंगाल, बाकी राज्यों में कम दौरे
हंटावायरस संक्रमण क्या है? कैसे फैलता है और क्या हैं संकेत