इन मुद्दों पर चर्चा: सौरभ शर्मा समेत अन्य घोटाला पर विधानसभा के सातवे दिन की शुरुआत
मप्र विधानसभा: मध्य प्रदेश विधानसभा में आज यानी गुरुवार को बजट सत्र का सातवां दिन है. सुबह 11 बजे से शुरू होने वाली कार्यवाही के दौरान प्रदेश के चर्चित परिवहन घोटाले और सौरभ शर्मा प्रकरण को लेकर हंगामा हो सकता है. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे और सदस्य प्रताप ग्रेवाल ने प्रदेश के परिवहन नाकों और चेक पोस्टों पर चल रही अवैध वसूली को लेकर परिवहन मंत्री का ध्यान आकर्षित किया है। वहीं, बृजेंद्र प्रताप सिंह ने केन-बेतवा लिंक परियोजना में पन्ना जिले के पहाड़ीखेड़ा क्षेत्र को शामिल करने की ओर भी ध्यान आकर्षित किया है. सत्र की शुरुआत प्रश्नकाल से होगी। 60 याचिकाएं भी दायर की गई हैं। साथ ही, आज सदन में वर्ष 2025-26 के लिए राज्य सरकार की मांगों पर मतदान होगा। इसके बाद वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा मध्य प्रदेश विनियोग विधेयक-2025 पेश करेंगे।
शाम को फाग महोत्सव
मध्य प्रदेश विधानसभा में आज शाम 7:30 बजे मानसरोवर ऑडिटोरियम में फाग महोत्सव का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे। यह कार्यक्रम रंगारंग संगीतमय प्रस्तुतियों और भावपूर्ण कार्यक्रमों से भरपूर होगा। कार्यक्रम में संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश के अन्य वरिष्ठ मंत्री, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंधर और विधानसभा के माननीय सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति विभाग, मध्य प्रदेश शासन के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दिल्ली का लोकप्रिय पॉप ग्रुप साधो बैंड होगा, जो अपनी मधुर संगीतमय प्रस्तुतियों के लिए काफी लोकप्रिय है। यह ग्रुप लोक-पॉप शैली के संयोजन के अपने अभिनव प्रयोग के लिए जाना जाता है।

यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय
राहुल गांधी केस में सावरकर मुद्दा फिर गरमाया, गवाही में बड़े खुलासे
युद्ध या समझौता: मझधार में फंसे डोनाल्ड ट्रंप
भारत-इक्वाडोर संबंधों में नई मजबूती, दवा से डिजिटल तक समझौते