रंगपंचमी मनाने करीला मेले में पहुंचे सीएम मोहन की सुरक्षा में चूक, मंच की सीढ़ियां टूटीं, बड़ा हादसा टला
अशोकनगर: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है. दरअसल, सीएम डॉ. मोहन यादव रंगपंचमी मनाने के लिए अशोकनगर जिले में आयोजित करीला मेले में शामिल हुए थे। इस दौरान एक हादसा हुआ, जिसमें सीएम भी चपेट में आ गए. दरअसल, कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद सीएम मोहन यादव छत जैसी जगह की सीढ़ियों पर चढ़कर मीडिया से बात कर रहे थे. इसी दौरान सीढ़ी गिरकर टूट गई। गनीमत रही कि सीएम मोहन दूसरी-तीसरी सीढ़ी की ऊंचाई पर खड़े थे, जिसके चलते आसपास खड़े लोगों ने उन्हें पकड़कर नीचे उतारा, नहीं तो मुख्यमंत्री हादसे का शिकार हो सकते थे और घायल हो सकते थे।
कुछ सेकंड के अंतराल पर सीढ़ियों से कूदने के कारण हादसा टल गया। आपको बता दें कि, जिस समय हादसा हुआ, उस समय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मीडिया से बात कर रहे थे. सीएम करीला मंदिर में मां जानकी का आशीर्वाद लेने जा रहे थे, तभी जिस लोहे की सीढ़ी पर सीएम खड़े थे, वह अधिक लोगों के चढ़ने के कारण अचानक टूट गई। उस समय उनके साथ कई नेता भी वहां खड़े थे।
मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि सीढ़ी टूटते ही सीएम मोहन यादव और बाकी सभी लोग अपना संतुलन खो बैठे। सभी गिरने लगे, लेकिन ऊंचाई कम होने के कारण सभी संभल गए। तत्काल मुख्यमंत्री यादव को उनके सुरक्षाकर्मियों और अन्य लोगों ने संभाला। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

मां Durga की शक्ति का स्रोत क्या है? Devi Bhagavata Purana में जवाब
Hanuman के अस्तित्व का रहस्य: आज भी जीवित होने की मान्यता
1.5 लाख बाराती… सोच से परे इंतजाम! मदुरै की शादी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
क्या है वो राम मंत्र जिसे महादेव करते हैं जप? जानें पूरी जानकारी
राम नाम में है चमत्कार: समझें मंत्र का अर्थ और जप की सही विधि
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव