अनिश्चितकालीन हड़ताल: अपनी मांगों को लेकर विधानसभा पहुंचे ग्राम पंचायत सचिव, सरकार की तरफ से केवल आश्वासन पर समस्याबही वही धरी
जगदलपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव समाप्त होते ही ग्राम पंचायत के सचिवों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। सोमवार 17 मार्च को विधानसभा का घेराव करने के बाद 18 मार्च को सभी ब्लॉक और जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
सचिवों को दिया गया शासकीयकरण का आश्वासन
इसी कड़ी में विकासखंड के सभी सचिव विकासखंड मुख्यालय फरसगांव के अस्पताल मैदान के मंच पर एकत्रित हुए और हड़ताल कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान सचिवों ने कहा कि राज्य सरकार ने मोदी गारंटी के तहत पंचायत सचिवों को शासकीयकरण करने का वादा किया था, लेकिन इस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को ज्ञापन भी सौंपा है। दरअसल विधानसभा चुनाव से पहले 1995 से कार्यरत सचिवों को शासकीयकरण का आश्वासन दिया गया था। सचिवों का कहना है कि इस मांग को लेकर पहले भी कई आंदोलन और हड़ताल हो चुके हैं, लेकिन हर बार सरकार की ओर से उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला। समस्या जस की तस बनी हुई है।
सरकारी काम हो रहा प्रभावित
हड़ताल के कारण पंचायतों में चल रहे सरकारी काम प्रभावित हो रहे हैं। खास तौर पर प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे महत्वपूर्ण सर्वे और अन्य योजनाओं का काम ठप हो गया है। कांग्रेस के कद्दावर नेता रवि घोष और कांग्रेस युवा मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य जय लाल नेताम ने सचिवों के हड़ताल स्थल पर पहुंचकर सचिवों की मांगों को जायज ठहराया और हड़ताल का समर्थन किया। इस दौरान रवि घोष ने कहा कि डबल इंजन की सरकार को मोदी की गारंटी के तहत पंचायत सचिवों को सरकारी बनाने का वादा पूरा करना चाहिए। ये फील्ड कर्मचारी हैं, इनके बिना पंचायत का सारा काम ठप है, सरकार को जल्द से जल्द इनकी मांगों को पूरा करना चाहिए।

जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण