पेटर सिडल के करियर का शानदार समापन, आखिरी मैच में बने क्रिकेट इतिहास के हिस्से
Peter Siddle: शेफील्ड शील्ड 2024-25 के 29वें मुकाबले में विक्टोरिया ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया को 34 रन से हराकर लगातार चौथा शेफील्ड शील्ड खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया। मुकाबला काफी रोमांचक रहा। कैंपबेल केलावे ने फाइन लेग पर एक हाथ से शानदार कैच लेकर कैमरन गैनन को आउट कर दिया। ऐसे में विक्टोरिया को जीत मिली। मुकाबले के बाद पीटर सिडल ने घरेलू क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया।
हम उन्हें मनाने की कोशिश करेंगे
विक्टोरिया के कप्तान विल सदरलैंड ने सिडल के बारे में कहा, "निश्चित रूप से यह एक अविश्वसनीय करियर था, अभी भी उन्हें अगले सीजन में फिर से खेलने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं।" सिडल ने 17.2 ओवर में 68 रन देकर 4 विकेट लेकर अपने 19 साल के प्रथम श्रेणी करियर का समापन किया। इससे पहले पहली पारी में उन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए थे। इतना ही नहीं सिडल ने 21 और 15 रन की पारी भी खेली।
शानदार रहा पीटर का करियर
पीटर सिडल का प्रथम श्रेणी करियर शानदार रहा। उन्होंने 231 मैच की 423 पारियों में 792 विकेट चटकाए। इस फॉर्मेट में उनकी औसत 26.20 की और इकोनॉमी 2.81 की रही। 9/77 एक प्रथम श्रेणी मुकाबले में उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन है। इतना ही नहीं इस प्रारूप में 6 अर्धशतक और एक शतक की बदौलत पीटर सिडल ने 3990 रन भी बनाए।
इंटरनेशनल क्रिकेट में प्रदर्शन
इंटरनेशनल क्रिकेट में सिडल के आंकड़ों पर नजर डालें तो कंगारू गेंदबाज ने 67 टेस्ट की 126 पारियों में 221 शिकार किए। टेस्ट में उनकी औसत 30.66 की और इकोनॉमी 2.92 की रही। अपने करियर में खेले 20 वनडे की 19 पारियों में पीटर ने 17 सफलताएं प्राप्त की थीं। इतना ही नहीं सिडल ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से 2 T20 इंटरनेशनल मुकबले भी खेले थे। इस मुकाबलों में उन्होंने 3 विकेट भी प्राप्त किए। टेस्ट में कंगारू गेंदबाज के नाम 1164, वनडे में 31 और T20 इंटरनेशनल में 1 रन दर्ज है।

जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण