राज्यपाल रमेन डेका ने सक्ति जिले के ग्राम सकरेली (बा) पहुंचकर प्रधामंत्री आवास योजना के कार्यों का किया अवलोकन
रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका ने सक्ती जिला प्रवास के दौरान ग्राम सकरेली (बा) पहुंचकर प्रधामंत्री आवास योजना के कार्यों का अवलोकन किया। डेका प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित विभिन्न हितग्राहियों के घर स्वयं पहुंचे स राज्यपाल को अपने गाँव में देख ग्रामीण, महिलाए, बुजुर्ग व बच्चे बहुत ही खुश हो गए। डेका ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही दाऊराम राठौर और नवधा राठौर के पक्के आवास का निरिक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने रामाशंकर चौहान के निर्माणाधीन आवास निर्माण कार्य का भी निरिक्षण करते हुए गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए स इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित हितग्राही ने राज्यपाल को आभार पत्र, साल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। राज्यपाल द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित विभिन्न हितग्राहीयों से चर्चा कर आवश्यक जानकारी भी ली गई स उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित हितग्राहीयों के आवास पर जाकर उनके परिजनों का हाल-चाल भी जाना। डेका ने स्व-सहायता समूह की दीदियों और छोटे बच्चों के साथ फोटो भी खिचाई।

जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण