अर्चना गौतम का दिल छूने वाला खुलासा, संघर्ष के दिनों में मां ने गहने बेचकर भेजा मुंबई
'बिग बॉस' से चर्चा में आईं अर्चना गौतम इस वक्त 'सिलेब्रिटी मास्टरशेफ' में अपनी कुकिंग से सबका दिल जीत रही हैं। लेकिन हाल ही उन्होंने अपने स्ट्रगल के साथ-साथ मां की कुर्बानी की कहानी सुनाई, जिसने दर्शकों के दिलों को छू लिया। फैंस ने भी एक्ट्रेस की मां की तारीफ की, और हौसले को सलाम किया। अर्चना ने बताया कि पापा उनकी एक्टिंग के खिलाफ थे। ऐसे में मां ने अपने गहने बेचकर पैसों की व्यवस्था की, और उन्हें मुंबई भेजा था।
अर्चना गौतम ने बताया कि जब उन्होंने घर में अपनी इच्छा बताई कि वह मुंबई जाकर एक्टिंग में करियर बनाना चाहती हैं, तो उस वक्त परिवार पैसों की तंगी से जूझ रहा था। पिता इसके सख्त खिलाफ थे और अर्चना को मुंबई जाने से मना कर दिया था।
अर्चना गौतम के सपने पूरे करने के लिए मां ने उठाया था बड़ा कदम
अर्चना के मुताबिक, मां को उनके सपनों पर पूरा विश्वास था। उन्होंने अपने पति यानी अर्चना के पिता के खिलाफ जाकर बड़ा कदम उठाया। मां ने अपने गहने बेच दिए और 33 हजार रुपये जमा किए। उन पैसों से उन्होंने अर्चना गौतम को मुंबई भेजा।
अर्चना गौतम ने बताया, 'मुझे याद है कि हमारे पास उतने पैसे नहीं थे, लेकिन मैं एक एक्टर बनना चाहती थी। मेरी मां ने अपने सोने के गहने बेचकर मुझे 33,000 रुपये दिए। उन्होंने इस बात का ध्यान रखा कि मैं मुंबई चली जाऊं और पापा को पता न चले, क्योंकि वो इसके खिलाफ थे। मैंने 'बुद्धा' नाम का एक टीवी शो किया और फिर मुझे 'बिग बॉस' मिला, जिसने मेरी जिंदगी बदल दी।'
अर्चना ने किए रियलिटी शोज
'बिग बॉस 16' के बाद अर्चना गौतम की किस्मत खुल गई। उन्होंने कुछ रियलिटी शोज किए और तबसे लगातार काम कर रही हैं।

जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश