लखनऊ, गुरुग्राम और दिल्ली में बीआईएस की छापेमारी, बिना बीआईएस मार्क के उत्पाद जब्त
ई-कॉमर्स कंपनियों पर भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की कार्रवाई की कंफेडेरशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने सराहना की है। बीआईएस ने अमेजन, फ्लिपकार्ट व बिग बास्केट जैसी प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के गोदामों में छापेमारी कर बिना बीआईएस मार्का के उत्पाद जब्त किए हैं।
इसके साथ ही कंपनियों को बगैर गुणवत्ता प्रमाण के उत्पाद बिक्री करने पर नोटिस भी जारी किया है। कैट के राष्ट्रीय महामंत्री व चांदनी चौक से संसद सदस्य प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि विदेशी पूंजी से संचालित ये ई-कॉमर्स कंपनियां बार-बार देश के कानूनों का उल्लंघन कर रही हैं।
अमेजन इंडिया ने जारी किया बयान
उन्होंने क्विक कॉमर्स कंपनियों पर भी नियमों के उल्लंघन और देश के छोटे व्यापारियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। वह जल्द ही इन गड़बड़ियों को लेकर केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी से भी मुलाकात कर उनसे ठोस नीतियों और सख्त नियमों को लागू करने की मांग करेंगे।
रिपोर्ट के अनुसार, अमेजन इंडिया ने बयान जारी कर कहा कि वह अपने ग्राहकों के लिए सुरक्षित चयन बनाए रखने के लिए कार्रवाई कर रहा है, जिसमें गैर-अनुपालन वाले उत्पादों को हटाना भी शामिल है। सुनिश्चित करते हैं कि हमारा चयन उद्योग-स्वीकृत मानकों को पूरा करता हो। असुरक्षित उत्पादों को सूचीबद्ध होने से रोकने के लिए अभिनव उपकरण विकसित कर रहे हैं।
गुरुग्राम, दिल्ली और लखनऊ में चला अभियान
विदित हो कि बीआईएस ने लखनऊ, गुरुग्राम और दिल्ली जैसे शहरों में तलाशी और जब्ती अभियान चलाया। लखनऊ में एक एमेजोन गोदाम में 7 मार्च को की गई छापेमारी में 215 खिलौने और 24 हैंड ब्लेंडर जब्त किए।
इससे पहले, फरवरी में गुरुग्राम में एक अमेजन गोदाम से 58 एल्यूमीनियम पन्नी, 34 धातु की पानी की बोतलें, 25 खिलौने, 20 हैंड ब्लेंडर, 7 पीवीसी केबल, दो फूड मिक्सर और एक स्पीकर जब्त किए गए थे। सभी गैर-प्रमाणित पाए गए थे।
गुरुग्राम में फ्लिपकार्ट के गोदाम पर छापेमारी में, बीआईएस ने 534 स्टेनलेस स्टील की बोतलें (वैक्यूम इंसुलेटेड), 134 खिलौने और 41 अप्रमाणित स्पीकर जब्त किए। जब्त सामानों में डिजीस्मार्ट, एक्टिवा, इनालसा, सेलो स्विफ्ट और बटरफ्लाई जैसे ब्रांड शामिल हैं।

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: 510 करोड़ की जब्ती से हड़कंप, ECI का बड़ा एक्शन
PG में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी में चौथी मंजिल से कूदीं दर्जनों युवतियां
क्रिकेटर के विवादित बोल, खेल से ज्यादा बयानबाजी पर चर्चा
कटहल: पोषक तत्वों से भरपूर एक बहुमुखी फल
आयुर्वेदिक तरीके से सिरदर्द का समाधान, आज ही शुरू करें
समय पर इलाज न मिलने से युवक की मौत, गुस्साए परिजन सड़क पर उतरे
बाल झड़ने से रोकने आजमाएं ये टिप्स
तैरते पैकेट्स बने सुराग, 73 किलो मादक पदार्थ बरामद