देवास: फ्लाईओवर पर होते सड़क हादसे बने भयानक, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम, पूछा जिम्मेदार कौन?
देवास/इंदौर: मध्य प्रदेश के देवास जिले में इंदौर रोड पर स्थित फ्लाईओवर जिसे पूरा शहर जबरन के ब्रिज के नाम से जानता है, अब तक कई युवाओं की जान ले चुका है। कुछ दिन पहले ब्रिज के नीचे से ट्रैफिक डायवर्ट होने और वहां ट्रैफिक के दबाव के कारण देवास का एक नवयुवक, जो इस देश का आने वाला भविष्य रचता, फ्लाईओवर ब्रिज की बलि चढ़ गया और शहर को चर्चा का एक और विषय दे गया। इन मामलों को लेकर ब्रिज पर चक्काजाम भी किया गया।
क्या है पूरा मामला?
जिस दिन से देवास के इस ब्रिज का काम शुरू हुआ है, उसी दिन से इसका विरोध भी शुरू हो गया है। दरअसल, यह ब्रिज जहां बनना चाहिए था, वहां नहीं बना और चौड़ाई भी उतनी नहीं थी जितनी होनी चाहिए थी. आपको बता दें कि पुलिस कर्मियों से शुरू हुए इस ब्रिज की वजह से अब तक 32 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इस पूरे मामले के लिए काफी हद तक शहर के लोग भी जिम्मेदार हैं, जिन्होंने बर्दाश्त की हदें पार कर दी हैं।
यातायात विभाग भी जिम्मेदार
यातायात विभाग की ओर से शहर में 6 प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां कई पुलिसकर्मी खड़े होकर वसूली करते नजर आते हैं। शहर में हो रही इन मौतों से उनका भी कोई लेना-देना नहीं है। इस पुल के आसपास किसी भी तरह का कोई प्रशासन नहीं है, जो लोगों और वाहनों की सुरक्षा की जांच करता हो।

मथुरा में महादेव का विशेष स्थान, ‘शहर के कोतवाल’ क्यों कहते हैं?
क्या अविवाहित नेता देश नहीं संभाल सकते? चाणक्य की सोच पर बहस
नाम रखने से पहले सोच लें! ऋषि और तारों के नाम पर बड़ा अलर्ट
हौसलों को मिला सहारा, दिव्यांगजनों की बदली जिंदगी
सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का