होली के मौके पर अयोध्या नगरी में रंगों की बौछार, सजेगी पूरी शहर की सजावट
प्रभु राम की नगरी अयोध्या में होली का रंग अब मठ मंदिरों के बाद सरयू घाट और राम मंदिर परिसर में भी देखने को मिल रहा है. अयोध्या आने वाले श्रद्धालु प्रभु राम के साथ होली के रंग में रंगीन नजर आ रहे हैं. राम मंदिर मुख्य मार्ग पर सौहार्द की भी होली देखी गई. भगवान राम की नगरी मे होली की धूम मची है.
श्रद्धालुओं के साथ पूर्व बाबरी पक्षकार इकबाल अंसारी और तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगदगुरु परमहंस आचार्य ने राम जन्मभूमि परिसर में प्रवेश द्वार पर श्रद्धालुओं के साथ होली खेली. जमकर अबीर और गुलाल के साथ पुष्पों का मजा लिया. इस दौरान होली के फगुआ गीत भी गाय गए. पूरी नगरी होली के जश्न में डूबी नजर आ रही है
अयोध्या में होली का उत्साह
भगवान राम के भव्य महल में विराजमान होने के दूसरे वर्ष होली पूरे उत्साह और उमंग से भरी हुई है. रामनगरी के मठ मंदिरों में होली की विशेष धूम है. कहीं फूलों से होली खेली जा रही है तो कहीं अबीर गुलाल उड़ाए जा रहे हैं. एक दूसरे को रंग लगा करके होली की बधाई देते नजर आ रहे. अयोध्या में रंग-बिरंगे साधु संत और श्रद्धालु ने कहा कि यह बहुत ही अच्छा मौका है और बहुत ही अच्छा लग रहा है.
बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्ष कर रहे इकबाल अंसारी ने कहा, ‘होली का रंग सौहार्द का रंग है. हम देशवासियों को साधु संतों के साथ होली खेल कर आपसी भाईचारे का संदेश दे रहे हैं. राम मंदिर के प्रवेश मार्ग पर हम श्रद्धालुओं के ऊपर पुष्प वर्षा किया अबीर और गुलाल लगाए बहुत अच्छा लग रहा है. ‘ इतना ही नहीं राम मंदिर के प्रवेश द्वार पर होली के बुलडोजर गीत भी गए गए योगी और मोदी के नाम काफी जयकारा लगाया गया.
इस दौरान होली खेले रघुवीरा जैसे फगुआ गीत प्रभु राम की नगरी में गाए जा रहे हैं. होली के इस पावन पर्व पर पूरी नगरी रंग गुलाल से रंगीन नजर आ रही है.

सरकार का बड़ा निर्णय: DGP सिद्ध नाथ 6 महीने और, केंद्रीय बल भी रहेंगे अतिरिक्त
चुनावी माहौल में AAP को झटका, सागर रबारी ने दिया इस्तीफा
पहले भी सामने आ चुकी हैं लापरवाही की शिकायतें
आने वाले समय में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद
स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी—लाइफस्टाइल बीमारियां सबसे बड़ा खतरा
छोटे कदम से बड़ा बदलाव संभव—अद्विक ने दिखाया
बच्चों की पढ़ाई और लोगों के जीवन में आएगा बदलाव
स्थानीय स्तर पर रोजगार और नवाचार को बढ़ावा