बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन: 100 से अधिक छात्र घायल, प्रशासन अलर्ट पर
ढाका। बांग्लादेश के खुलना यूनिवर्सिटी आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी (केयूईटी) में मंगलवार से चल रही हिंसक झड़पों में 100 से अधिक छात्र घायल हो गए हैं। स्थानीय मीडिया ने बुधवार को बताया कि विभिन्न राजनीतिक विचारधाराओं का समर्थन करने वाले छात्र संगठनों के बीच विश्वविद्यालय परिसर में छात्र राजनीति पर प्रतिबंध लगाने के मुद्दे पर टकराव हुआ है।
छात्र कुलपति मोहम्मद मशूद के इस्तीफे की भी मांग कर रहे हैं
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की छात्र शाखा जातीयतावादी छात्र डोल (जेसीडी) के नेताओं ने बुधवार शाम मीडिया को संबोधित करते हुए स्टूडेंट अगेंस्ट डिस्कि्रमिनेशन (एसएडी) और इस्लामी पार्टी जमात-ए-इस्लामी की छात्र शाखा बांग्लादेश छात्र शिविर पर केयूईटी परिसर में हाल ही में हुए हमले की शुरुआत करने का आरोप लगाया है।
परिसर में अशांति तब और बढ़ गई जब प्रदर्शनकारियों ने संस्थान का कामकाज और सभी शैक्षणिक गतिविधियां रोक दीं। छात्र कुलपति मोहम्मद मशूद के इस्तीफे की भी मांग कर रहे हैं।
प्रदर्शनकारी छात्रों ने कुलपति के साथ हाथापाई भी की
यह विडियो भी देखें
मंगलवार रात को विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने मशूद और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को केयूईटी परिसर में बंद कर दिया। स्थानीय मीडिया के अनुसार, प्रदर्शनकारी छात्रों ने कुलपति के साथ हाथापाई भी की और कथित तौर पर उन पर जूते भी फेंके गए।

कुनार प्रांत में पाकिस्तान का हवाई हमला, 7 की मौत
अफवाहों पर विराम, केंद्र बोला—नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम
सबसे अमीर प्रत्याशी के पास ₹104 करोड़ की संपत्ति, चुनावी चर्चा तेज
इतिहास के पन्नों को मिलेगा नया जीवन: हिरदेशाह पर पाठ्यक्रम तैयार होगा
कोटा लागू करने पर टकराव: कांग्रेस का केंद्र सरकार पर बड़ा प्रहार
Saurabh Bharadwaj के आरोपों से मचा बवाल, Raghav Chadha पर उठे सवाल
वैश्विक संकट का असर: 60% महंगा तारकोल, निर्माण कार्य अधर में
चौथी आरोपी को राहत, कोर्ट ने दी जमानत