उदित नारायण के विवादास्पद किस पर अब तक मीम्स की झड़ी, इवेंट में ट्रोलिंग जारी
बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में अपनी आवाज का जादू चलाने वाले सिंगर उदित नारायण इन दिनों किसी और ही चीज को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में सामने आए वीडियो में सिंगर फैंस को किस करते नजर आए थे। इसके बाद से ही लोग उनको लेकर कई तरह की बातें करने लगे। सोशल मीडिया पर तो उनको लेकर कई तरह के मीम भी बन रहे हैं। इस बीच गायक एक इवेंट में शामिल हुए थे जहां पैपराजी ने उनसे एक किस की डिमांड कर दी जिस पर सिंगर ने ऐसा रिएक्शन दिया है जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे।
पैपराजी के अतरंगी सवाल का ऐसा जवाब
उदित नारायण इस वक्त वो नाम बन गया है जो अपनी ही एक हरकत को लेकर चर्चा में है। हाल ही में सिंगर राकेश रोशन के परिवार पर बनी डॉक्यूमेंट्री ‘द रोशन्स’ की सफलता में रखे गए इवेंट में पहुंचे थे। इस दौरान रेड कार्पेट पर कई सेलेब्स ने पोज दिए मगर मजेदार मोमेंट तब आया जब उदित नारायण वहां पोज देने पहुंचे। फोटो खिंचवाते समय, पैपराजी ने उनसे मजाक किया और किस मांगते हुए कहा, 'सर, एक किस हो जाए।'
ऐसा था उदित नारायण का रिएक्शन
पैपराजी के इस सवाल को सुनकर सब लोग वहां हंसने लगते हैं। सिंगर भी उनके सवाल पर हंसते हुए आगे निकल जाते हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स भी इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'तब तक ये एक फन और गेम है जब तक उदित पपाराजी को पकड़कर अपनी इच्छा पूरी नहीं कर लेते।' दूसरे ने कहा, 'पीछे खड़ी लेडी का हाल देखो, वो परेशान दिख रही कि कहीं अचानक से किस करके हमला न हो जाए।'
यहां से शुरू हुई थी कॉन्ट्रोवर्सी
दरअसल ये सब तब शुरू हुआ जब फरवरी के महीने में सिंगर के इवेंट में परफॉर्मेंस देने पहुंचे थे। इस दौरान जब महिला फैंस उनके साथ फोटो खिंचवाने पहुंची तो उन्होंने पहले तो एक फैन के गाल पर किस किया उसके बाद दूसरी महिला को ग्रीट करते हुए वो किस होठों पर हुई।
इस मुद्दे पर बात करते हुए एक इंटरव्यू में उदित नारायण ने कहा था, 'फैंस इतने दीवाने होते हैं ना, हम लोग ऐसे नहीं हैं। हम शरीफ लोग हैं। कुछ लोग इसे बढ़ावा देते हैं और इसके जरिए अपने प्यार दिखाते हैं, उड़ाके क्या करना है। अब इस चीज को।'

TMC की चेतावनी के बीच कपिल सिब्बल का बड़ा बयान
काउंटिंग से पहले ममता ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
होर्मुज जलमार्ग में बड़ा घटनाक्रम, भारत की भूमिका पर नजर
नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद दिल्ली रवाना हुए सीएम
ईरानी सेना का बयान, अमेरिका को सीधे संदेश के रूप में देखा गया
लंदन में सजा भारत का दरबार, “Icons of India” प्रदर्शनी का भव्य आगाज
मोहल्लेवासियों ने दिखाई बहादुरी, हमलावरों को पकड़ा
बिजली विभाग में ऐतिहासिक बीमा योजना, लाखों कर्मियों को राहत
Spirit Airlines Shutdown: अचानक बंद हुई एयरलाइन, हजारों कर्मचारियों पर संकट
महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप: भारतीय स्क्वॉड का ऐलान, चयनकर्ताओं ने जताया भरोसा