मुनव्वर फारूकी ने समय रैना के बचाव में कहा- जितना दबाओगे.....
इस वक्त यूट्यूब शो इंडियाज गॉट लेटेंट को चलाने वाले यूट्यूबर समय रैना का नाम विवादों में है। शो में अश्लील कमेंट और फूहड़ता फैलाने के मामले में समय और रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ के देश के अलग-अलग राज्यों में पुलिस में शिकायत भी दर्ज की गई हैं। दूसरी ओर सिनेमा जगत के तमाम सेलेब्स इन दोनों की जमकर आलोचना भी कर रहे हैं।
इस बीच स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने उल्टी धारा में बहते हुए समय रैना को सपोर्ट को किया है और उनके समर्थन में बड़ा बयान दे डाला है। आइए जानते हैं कि मुनव्वर ने क्या कहा है।
समय रैना को मिला मुनव्वर का साथ
सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 का खिताब जीतने वाले मुनव्वर फारूकी अब समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया कंट्रोवर्सी के बीच मैदान में उतर आए हैं। समय को सपोर्ट करते हुए उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट इंस्टा स्टोरी शेयर की है, जिसमें लिखा है-
आर्ट जो है वो एक स्प्रिंग है, इसे जितना दबाओगे, उतना ऊपर उठेगा। मेरा जी इतना मजबूत होने वाला है, ये आप आने वाले समय में देखेंगे।
इसके साथ ही मुनव्वर ने समय के नाम के साथ हार्ट इमोजी भी शामिल रखा है। इस तरह से उन्होंने यूट्यूबर को खुलकर सपोर्ट किया है। मुनव्वर फारूकी के इस कमेंट से ये अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि किसी भी एंगल से वह समय रैना और उनके शो के खिलाफ नहीं हैं।
मालूम हो कि मुनव्वर फारूकी खुद एक स्टैंडअप कॉमेडियन रहे हैं और उनका नाम भी काफी विवादों में रहा था। जिसकी वजह से उनको जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। समय रैना के मामले में पुलिस क्या एक्शन लेती है ये तो आने वाले वक्त ही बताएगा।
इन लोगों ने की समय और रणवीर की आलोचना
समय रैना के इंडियाज गॉट लेटेंट शो पर रणवीर इलाहाबादिया और अपूर्वा मखीजा ने अश्लील भरे कमेंट किए थे। जिनको लेकर नया विवाद छिड़ गया है। रणवीर और समय इस मामले में माफी भी मांग चुके हैं। जबकि अपूर्वा ने पुलिस स्टेशन जाकर अपनी सफाई दी है।
तमाम सेलेब्स ने इन लोगों को लताड़ लगाई है और जमकर आलोचना की है। उनमें वीर दास, विवेक रंजन अग्निहोत्री, राजपाल यादव, ए आर रहमान, मुकेश खन्ना और इम्तियाज अली जैसी कई हस्तियों के नाम शामिल हैं।

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
किसानों को उनका वैभव लौटाने का लिया गया है संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महू में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्रमाण-पत्र किए वितरित