महिला प्रीमियर लीग कल से शुरू, पांच टीमों के बीच होंगे 22 मैच
WPL 2025 महिला प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत 14 फरवरी से होने जा रही है। टूर्नामेंट की पांच टीमों के बीच कुल 22 मैच खेले जाएंगे। इस सीजन का पहला मैच पिछले सीजन की विजेता टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा। बता दें कि, WPL के अब तक सिर्फ दो सीजन हुए हैं।
साल 2023 में शुरू होने वाली इस लीग का पहला सीजन हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई ने जीता था, जबकि दूसरे सीजन WPL 2024 को स्मृति मंधाना की कप्तानी में RCB ने जीता था। 2024 में RCB ने शानदार प्रदर्शन किया था। अब 2025 सीजन के पहले मैच में उसका सामना गुजरात से होगा।
महिला प्रीमियर लीग 2025 में कुल 5 टीमें भिड़ेंगी। जिसके तहत सभी टीमों के बीच कुल 22 मैच खेले जाएंगे। एलिमिनेटर मैच 13 मार्च को मुंबई में होगा। इसके बाद 15 मार्च को फाइनल मैच खेला जाएगा। यह मैच भी मुंबई में ही खेला जाएगा। पिछले साल एलिस हीली ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे। एलिसा को ऑरेंज कैप मिली थी, इस दौरान उन्होंने 347 रन बनाए थे। वहीं श्रेयंका पाटिल ने सबसे ज्यादा यानी 13 विकेट लिए थे। आपको बता दें कि 2024 का फाइनल दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच खेला गया था। आरसीबी ने दिल्ली को 8 विकेट से हराया था।

सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल