BCCI ने दिया बड़ा अपडेट, IPL 2025 में लागू होगा ICC का नया आचार संहिता नियम
IPL 2025: IPL के 18वें सीजन का आगाज 23 मार्च से हो रहा है. हालांकि, अब तक पूरे सीजन का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है. क्रिकेट फैंस बेसब्री से पूरे शेड्यूल का इंतजार कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, BCCI अगले हफ्ते लीग का पूरा शेड्यूल जारी करेगा. IPL का शेड्यूल चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने से पहले जारी कर दिया जाएगा. ऐसा माना जा रहा है IPL का आगाज 21 मार्च को होगा, तो फाइनल मुकाबला 25 मई को खेला जाएगा. वहीं, इस बार IPL सीजन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. दरअसल, इस सीजन से ICC के आचार संहिता नियमों का लागू किया जा सकता है.
IPL में ICC के नियम होंगे लागू
इस नियम के लागू होने के बाद IPL टीमों को ICC के आचार संहिता के नियमों का पालन करना होगा. इससे पहले IPL के अपने नियम होते थे. हालांकि, अब इस टूर्नामेंट में ICC के नियमों का पालन किया जाएगा. इसके अलावा इस सीजन इम्पैक्ट प्लेयर रूल जारी रहेगा. दरअसल, पिछले सीजन इम्पैक्ट प्लेयर रूल पर काफी बवाल हुआ था. रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे बड़े खिलाड़ियों ने इम्पैक्ट प्लेयर रूल के खिलाफ अपनी प्रतिक्रिया दी थी. बहरहाल, IPL के 18वें सीजन में इम्पैक्ट प्लेयर रूल कायम रखा गया है.
ऋषभ पंत बने इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
इससे पहले पिछले दिनों IPL मेगा ऑक्शन 2025 का आयोजन हुआ था. इस मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे. लखनऊ सुपर जॉयंट्स ने ऋषभ पंत को रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपए में खरीदा था. इसके अलावा पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा. जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स ने वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ रुपए में खरीदा था. बहरहाल, इस बार कोलकाता नाइट राइडर्स डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेगी. अब तक कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3 बार टाइटल जीता. जबकि मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने रिकॉर्ड 5-5 बार खिताब अपने नाम किया है.

सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल