धनकुबेर सौरभ शर्मा के नाम पर बेनामी कंपनियों का जाल, 150 करोड़ की संपत्ति का खुलासा
भोपाल: कालीकमाई से करोड़ों कमाने वाला पूर्व आरटीओ कांस्टेबल सौरभ शर्मा इन दिनों लोकायुक्त की कस्टडी में है. लोकायुक्त की पूछताछ में सौरभ ने कई बेनामी संपत्तियों का खुलासा किया है। 8 बेनामी कंपनी, 150 करोड़ की प्रॉपर्टी दोस्तों-रिश्तेदारों के नाम खरीद खुद बन गया 'धनकुबेर' सौरभ शर्मा की कमाई का 'काला सच' पूर्व आरटीओ कांस्टेबल सौरभ शर्मा।
काली कमाई के धनकुबेर परिवहन विभाग के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा से लोकायुक्त पूछताछ में कई खुलासे हो रहे हैं. लोकायुक्त की पूछताछ में सौरभ शर्मा की कई बेनामी संपत्तियों का पता चला है. लेकिन सौरभ शर्मा इतना शातिर है कि उसने अपने नाम पर नहीं बल्कि अपने करीबियों और रिश्तेदारों के नाम पर करोड़ों की प्रॉपर्टी खरीदी थी. सौरभ ने आठ बेनामी कंपनियां में चेतन और शरद के जरिए करोड़ों का निवेश किया. सौरभ ने 150 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी, लेकिन खुद के नाम पर नहीं बल्कि इसका मालिक उसने अपने दोस्त को बनाया है।
लोकायुक्त की जांच में सामने आया है कि सौरभ शर्मा ने काली कमाई को सफेद करने के लिए कई कंपनी बनाई थी. उसकी संपत्तियों में दुबई में बंगला और देश में अलग-अलग जगह पर प्लॉट्स मकान पेट्रोल टैंक, स्कूल और मछली पालन व्यवसाय भी शामिल हैं. फिलहाल भोपाल स्थित मेंडोरी के जंगल में एक कार में मिला 52 किलो सोना 11 करोड़ नकदी का असल मालिक कौन है इस बात का पता नहीं चल सका है।
15 से ज्यादा बैंख खातों की होगी जांच
सौरभ ने ये सोना उसका होने से इनकार किया हैं. जबकि गाड़ी मालिक चेतन ने यह सोना और पैसा सौरभ को बताया था. लोकायुक्त की पूछताछ में सौरभ शर्मा ने बैंक लॉकर होने की बात से इनकार किया है. बैंकों में जमा राशि के बारे में भी कुछ नहीं बताया है. हालांकि, लोकायुक्त पुलिस का कहना है कि 15 से अधिक बैंक खातों को जांच के दायरे में लेकर बैंकों से जानकारी मांगी है. पूर्व आरटीओ कांस्टेबल सौरभ शर्मा इन दिनों लोकायुक्त की कस्टडी में है।
लोकायुक्त की पूछताछ में सौरभ ने कई बेनामी संपत्तियों का खुलासा किया है. 8 बेनामी कंपनी, 150 करोड़ की प्रॉपर्टी दोस्तों-रिश्तेदारों के नाम खरीद खुद बन गया 'धनकुबेर' सौरभ शर्मा की कमाई का 'काला सच' पूर्व आरटीओ कांस्टेबल सौरभ शर्मा काली कमाई के धनकुबेर परिवहन विभाग के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा से लोकायुक्त पूछताछ में कई खुलासे हो रहे हैं. लोकायुक्त की पूछताछ में सौरभ शर्मा की कई बेनामी संपत्तियों का पता चला है. लेकिन सौरभ शर्मा इतना शातिर है कि उसने अपने नाम पर नहीं बल्कि अपने करीबियों और रिश्तेदारों के नाम पर करोड़ों की प्रॉपर्टी खरीदी थी. सौरभ ने आठ बेनामी कंपनियां में चेतन और शरद के जरिए करोड़ों का निवेश किया. सौरभ ने 150 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी, लेकिन खुद के नाम पर नहीं बल्कि इसका मालिक उसने अपने दोस्त को बनाया है।
लोकायुक्त की जांच में सामने आया है कि सौरभ शर्मा ने काली कमाई को सफेद करने के लिए कई कंपनी बनाई थी. उसकी संपत्तियों में दुबई में बंगला और देश में अलग-अलग जगह पर प्लॉट्स मकान पेट्रोल टैंक, स्कूल और मछली पालन व्यवसाय भी शामिल हैं. फिलहाल भोपाल स्थित मेंडोरी के जंगल में एक कार में मिला 52 किलो सोना 11 करोड़ नकदी का असल मालिक कौन है इस बात का पता नहीं चल सका है।

ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा
सामूहिक विवाह समाज में समानता, सादगी और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का अनुकरणीय माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
माओवाद के बाद विकास की नई राह: पुसपाल बनेगा ईको-टूरिज्म हब
मातृ मृत्युदर एवं शिशु मृत्युदर को कम करने में सभी की सहभागिता आवश्यक - उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सिंहस्थ 2028 में सनातन का वैभव दुनिया को दिखेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बस्तर के लिए खुलेगा वैश्विक द्वार, 4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर