फरवरी के पहले सप्ताह में प्रदेश अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही
भोपाल । मप्र भाजपा में जिलाध्यक्षों के चुनाव की निर्वाचन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब फरवरी के पहले सप्ताह में प्रदेश अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान का दौरा तय होते ही पार्टी इस प्रक्रिया में जुट जाएगी।इंदौर नगर और ग्रामीण जिलाध्यक्ष के नाम का ऐलान होते ही भाजपा में जिलाध्यक्ष निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पार्टी को पांच जनवरी को जिलाध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया पूरी करना थी, लेकिन विवादों के चलते नौ बाद सूचियां जारी कर 30 जनवरी को सभी अध्यक्षों का चुनाव हो सका। 62 में से सात जिले नर्मदापुरम, नीमच, सागर ग्रामीण, टीकमगढ़, सिवनी और शहडोल की कमान महिलाओं को सौंपी गई है। ओबीसी वर्ग के हिस्से में 25 जिले आए हैं तो रीवा, सिवनी और शहडोल में 60 साल से अधिक उम्र के जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। पार्टी ने जिलाध्यक्ष के लिए अधिकतम उम्र 60 साल तय की थी। वहीं 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोडक़र भाजपा में आए जसवंत जाटव जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

चारधाम यात्रा अपडेट: मद्महेश्वर-तुंगनाथ के कपाट खुलने की तारीख कल घोषित, डीएम की निगरानी में होंगे अनुष्ठान
9 साल से खाली पद पर विपक्ष आक्रामक, सरकार से जवाब तलब
Kedarnath Yatra 2026 की तैयारियां तेज, धाम में अधिकारियों ने किया निरीक्षण
राजनीतिक विवाद बढ़ा, राहुल गांधी के बयान ने मचाया सियासी तूफान
नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तैयारी तेज, 15 को बिहार में बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम संभव
फरमान खान केस में बड़ा अपडेट, कोर्ट ने राहत दी
नियम तोड़ने पर नहीं मिली छूट, पुलिसवालों पर भी कार्रवाई
वेतन विवाद ने लिया हिंसक रूप: नोएडा में हजारों मजदूर सड़कों पर, पुलिस की गाड़ियां फूंकीं
बल्लेबाजों को चौंकाने के लिए क्रुणाल का नया प्रयोग