मध्यप्रदेश की बेटी सुश्री डेहरिया ने माउंट एकॉनकागुआ पर फतह कर देश और प्रदेश का बढ़ाया मान: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
भोपाल: उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि मध्यप्रदेश की बेटी और पर्वतारोही भावना डेहरिया ने दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट एकॉनकागुआ (6,961 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि उन्होंने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के 10 वर्षों को समर्पित की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान ने देशभर में समाज को जागरूक और प्रोत्साहित किया है। सुश्री भावना की यह उपलब्धि इस अभियान की सफलता और बेटियों की असीम क्षमताओं का प्रमाण है।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भावना डेहरिया को इस अद्वितीय सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि सुश्री भावना ने अपने साहस और लगन से न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश को गर्व करने का अवसर दिया है। उनकी उपलब्धि समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक बदलाव का प्रेरणा स्रोत बनेगी। प्रदेश के युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने का साहस प्रदान करेगी।

सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
SCO बैठक में भारत का वार, Rajnath Singh ने पाकिस्तान को घेरा
कुनार प्रांत में पाकिस्तान का हवाई हमला, 7 की मौत