पीएम मोदी का फरवरी में भागलपुर दौरा, किसानों को देंगे सौगात
भागलपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 24 फरवरी को बिहार दौरा प्रस्तावित बताया जा रहा है। पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों की समीक्षा करने शुक्रवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार पहुंच रहे हैं। जानकारी अनुसार पीएम मोदी 24 फरवरी को भागलपुर में किसानों के लिए अनेक योजनाओं की शुरुआत कर कई सौगातें देंगे। इस बीच वे केंद्र सरकार की अनेक परियोजनाओं का शुभारंभ कर विकास को गति प्रदान करेंगे। पीएम मोदी के दौरे को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार 24 जनवरी को तैयारियों का जायजा लेने बिहार पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रदेश में खासा उत्साह है। भागलपुर में 24 फरवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पीएम मोदी शिरकत कर सकते हैं, इस आशय की संभावना बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताई है। इस कारण भागलपुर में आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर जारी हैं।

सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
SCO बैठक में भारत का वार, Rajnath Singh ने पाकिस्तान को घेरा
कुनार प्रांत में पाकिस्तान का हवाई हमला, 7 की मौत