दस दिन में 10 करोड़! मोनालिसा बनी करोड़पति, सच्चाई जान हैरान रह जायँगे आप
इंदौर: प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में इंदौर की मोनालिसा के चर्चे कम नहीं हो रहे हैं. हर दिन माला बेचने वाली मोनालिसा के सैकड़ों पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. अपनी नेचुरल ब्यूटी और भूरी आंखों की वजह से वायरल हुईं मोनालिसा को लेकर हैरान करने वाले दावे किए जा रहे हैं. दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि मोनालिसा करोड़पति हैं. इस दावे की सच्चाई वायरल लड़की ने सबको बताई है. जानिए मोनालिसा के करोड़पति होने की क्या है सच्चाई?
10 दिन में 10 करोड़!
आपको बता दें कि एमपी की आर्थिक राजधानी इंदौर की रहने वाली मोनालिसा अपने परिवार के साथ रुद्राक्ष और मोतियों की माला बेचने का काम करती हैं. मोनालिसा भी अपने परिवार के साथ इसी मकसद से महाकुंभ पहुंची थीं, लेकिन उनकी खूबसूरती ने उन्हें सोशल मीडिया सेंसेशन बना दिया. मोनालिसा के वीडियो इंटरनेट पर आते ही काफी वायरल होने लगे. उनकी भूरी आंखों ने सभी का दिल जीत लिया है. अब दावा किया जा रहा है कि माला बेचने वाली मोनालिसा करोड़पति हैं. कहा जा रहा है कि मोनालिसा ने महाकुंभ में 10 दिन में 10 करोड़ कमाए हैं।
मोनालिसा ने बताई सच्चाई
माला बेचकर पैसे कमाने वाली वायरल गर्ल मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर किए जा रहे इस दावे की पूरी सच्चाई बताई है। मीडिया से बात करते हुए मोनालिसा ने कहा, 'हमें कुछ नहीं मिला है। लोग कह रहे हैं कि हमने 10 दिन में 10 करोड़ कमाए हैं। अगर हमने इतना पैसा कमाया होता तो हम यहां क्यों रहते और माला क्यों बेचते।' मोनालिसा ने इस दावे को पूरी तरह से खारिज करते हुए इसे झूठा बताया है।

सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
SCO बैठक में भारत का वार, Rajnath Singh ने पाकिस्तान को घेरा
कुनार प्रांत में पाकिस्तान का हवाई हमला, 7 की मौत