फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी, ई-मेल में इन सेलेब्स के भी नाम शामिल
सिनेमा जगत और सेलेब्स बीते समय से फिल्मों से ज्यादा धमकियों के मामले को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सुपरस्टार सलमान खान का नाम भी जान से मारने की धमकी को लेकर काफी सुर्खियों में रहा है और अब इस कड़ी में नया नाम भारत के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा का नाम शामिल हो रहा है। खबर है कि कपिल को एक धमकी भर ई-मेल आया है, जिसमें कॉमेडियन को जान से मारने को लेकर धमकाया गया है।
कपिल शर्मा के अलावा अन्य कई फिल्मी हस्तियों को भी ऐसा ही धमकी भरा ई-मेल पहुंचा है। जिसको लेकर मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज भी हो गई है।
कपिल शर्मा सहित इनकी मिली धमकी
सेलेब्स को जान से मारने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है और आए दिन कोई न कोई सितारा इसके चलते चर्चा में आता है। रिपोर्ट के अनुसार कॉमेडियन कपिल शर्मा को इस बार निशाना बनाया गया है और उन्हें धमकी भर ई-मेल मिला है। इस मेल में लिखा है-
हम आपके के सभी कार्यों पर नजर रखे हुए हैं, जिन्हें आपने हाल में किया है। इस मामले को आपको ध्यान में लाना जरूरी है। ये कोई पब्लिसिटी स्टंय या परेशान करने का नहीं है। कृपया इस मैसेज को गंभीरता से लें, अगर आपने हमारी मांग पूरी नहीं की तो आप गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार हो जाएं। अगले 8 घंटे के अंदर अगरजवाब नहीं मिला तो हम जरूरी कार्रवाई करेंगे।
कपिल शर्मा के अलावा इसी तरह का ई-मेल बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव, कॉमेडियन सुगंधा शर्मा और डांस कोरियोग्राफर रेमो डीसूजा का नाम भी शामिल है। मामले पर सुगंधा और रेमो ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इसके अलावा राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव की तरफ मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में अज्ञात शख्स के खिलाफ रिपोर्ट फाइल कराई है।
पाकिस्तान से आया धमकी भरा ईमेल
इन मशहूर हस्तियों की शिकायत के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि ये धमकी भरा ईमेल पाकिस्तान से आए हैं, जिसका एड्रेस don99284@gmail.com है। भेजने वाले शख्स का नाम विष्णु बताया जा रहा है, जिसने इन सितारों को धमकाया है।

क्या है वो राम मंत्र जिसे महादेव करते हैं जप? जानें पूरी जानकारी
राम नाम में है चमत्कार: समझें मंत्र का अर्थ और जप की सही विधि
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान