महाकुंभ में बैठक को राजनीतिक बताया, कहा- वक्फ की जमीन पर कब्जा करना चाहती है भाजपा- सपा प्रमुख अखिलेश यादव
लखनऊ: राजधानी लखनऊ में बुधवार को सपा ने जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि मनाई। कार्यक्रम में सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी शामिल हुए। उन्होंने जनेश्वर मिश्र को श्रद्धांजलि दी और नमन किया। इस मौके पर सपा प्रमुख ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने महाकुंभ में हो रही योगी कैबिनेट की बैठक को राजनीतिक बताया। सपा प्रमुख ने कहा कि महाकुंभ राजनीति की जगह नहीं है। भाजपा वहां राजनीति कर रही है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने मिल्कीपुर चुनाव को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर चुनाव को लेकर भाजपा ने पुलिस को आगे कर दिया है। सपा प्रमुख ने एक दिन पहले वक्फ संशोधन अधिनियम पर लखनऊ में हुई जेपीसी की बैठक पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग वक्फ की जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। ये लोग समाज में नफरत फैलाना चाहते हैं।

खुश रहने करें सूखे मेवे का नाश्ता
जलने पर कर सकते हैं ये घरेलू उपाय
आम आदमी पार्टी के 2 सांसद इस्तीफे की तैयारी में? मजीठिया का दावा
ममता बनर्जी के बयान पर रामेश्वर शर्मा की तीखी प्रतिक्रिया
डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणी से किंग चार्ल्स III की दिलचस्प प्रतिक्रिया
‘4 मई को इस्तीफा दें’—TMC ने पीएम मोदी को ललकारा
ट्रेलर हटाकर फिर से किया गया रिलीज, बदले गए कुछ हिस्से
महिला सुरक्षा को लेकर फिर उठे गंभीर सवाल
11 बजे तक 40% वोटिंग, BJP नेता की कार पर हमला