ताइवान में भूकंप का कहर: 6.4 तीव्रता से धरती कांपी, 27 घायल, सुनामी का अलर्ट
ताइपे। ताइवान में मंगलवार देर रात आए 6.4 तीव्रता के भूकंप ने बड़े पैमाने पर दहशत फैला दी। भूकंप के कारण 27 लोग घायल हो गए हैं, और एक इमारत के जमींदोज होने से कई लोग मलबे में फंस गए।
भूकंप आने के बाद कहा गया है कि ताइवान की 2.34 करोड़ की आबादी पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। दरअसल अधिकारियों ने सुनामी का अलर्ट जारी कर समुद्र किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
ताइवान में भूकंप मंगलवार रात 12:17 बजे आया, जबकि अधिकांश लोग गहरी नींद में थे। भूकंप का केंद्र ताइवान के युजिंग से 12 किलोमीटर उत्तर में बताया गया है। ताइनान के नानक्सी जिले में एक इमारत पूरी तरह जमीदोज हो गई, जिसमें कई लोग फंस गए। ताइवान के स्टेट हाईवे पर बना झूवेई पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया। राजधानी ताइपे समेत देश के अन्य हिस्सों में भी झटके महसूस किए गए।
राहत और बचाव कार्य
ताइवान के फायर डिपार्टमेंट ने तेजी से राहत कार्य शुरू कर दिया है। भूकंप के कारण 27 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं जमीदोज इमारत में फंसे लोगों को बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं। मलवा हटाने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।
लेह और तिब्बत में महसूस किए गए झटके
ताइवान में भूकंप के समय भारत के लेह क्षेत्र में भी 4.5 तीव्रता के झटके महसूस किए गए। हालांकि, यहां कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। वहीं तिब्बत में रात 12 बजे से सुबह 11 बजे तक पांच बार भूकंप के झटके आए, जिनकी तीव्रता 5 तक मापी गई है।
सुनामी की चेतावनी और सतर्कता
ताइवान में सुनामी की आशंका को देखते हुए सरकार ने समुद्र किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। साथ ही भूकंप के दोबारा आने की आशंका लेकर सतर्क रहने का आग्रह किया गया है। यह भूकंप ताइवान के लिए एक बड़ी चेतावनी है। भूकंप के झटकों ने न केवल भौतिक क्षति पहुंचाई है, बल्कि लोगों में भय का माहौल भी पैदा किया है।

अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
राजनाथ सिंह की इतालवी समकक्ष से मुलाकात, सैन्य सहयोग पर बनी रणनीति
बंगाल में सत्ता परिवर्तन का दावा, शुभेंदु बोले— 4 मई तक तस्वीर साफ
Iran को लेकर बयान से बढ़ा तनाव, पश्चिम एशिया में शांति प्रयास प्रभावित
ब्रिटेन में हाई-प्रोफाइल मुलाकात, कोहिनूर वापसी पर न्यूयॉर्क मेयर का बयान
संदिग्ध बूथों पर फिर वोटिंग, आयोग ने जारी किए निर्देश
नगर निकाय भर्ती मामले में ईडी सक्रिय, Ratna Ghosh के खिलाफ जांच
गंगा स्नान यात्रा पर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, कई यात्री घायल