किसी के घर से भूलकर भी ना लाएं ये चीजें, वरना चली जाएगी आपकी बरकत
वास्तुशास्त्र के कई उपाय हमारे जीवन में सकारात्मकता लाते हैं. जैसे कौन सी चीजों को कहां और किस तरह रखना है? ये वास्तु हमें सिखाता है क्योंकि घर में रखी कुछ चीजें ऐसी होती हैं कि जो अगर सही जगह ना रखी जाएं तो इसका नकारात्मक प्रभाव हमें देखने को मिलता है. इसलिए जब भी कभी कोई सामान लें तो उसके बारे में सबकुछ पता कर लें. क्योंकि कई बार हमसे जाने अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं जो कि हमें बर्बाद तक कर देती हैं.
ऐसी ही कुछ गलतियों में शामिल है अपने परिचितों से चीजों का आदान-प्रदान करना. क्योंकि वास्तु के अनुसार, कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें हमें कभी भी अपने परिचितों या पड़ोसियों से नहीं लेना चाहिए. क्योंकि दूसरों के घर से लाई गई ये चीजें हमें मुसीबतों में डाल सकती हैं. वो चीजें, जोकि हमें किसी के घर से अपने घर नहीं लानी चाहिए.
पुराना फर्नीचर
वास्तुशास्त्र के अनुसार, कभी भी किसी के घर से पुराना फर्नीचर ना लेकर आएं क्योंकि अगर किसी का पुराना फर्नीचर आप घर लेकर आते हैं तो इससे घर पर किसी दूसरे के घर की नकारात्मक ऊर्जा भी हमारे साथ आ जाती है. ऐसे में आप अपने घर पर दरिद्रता को न्योता देते हैं.
चप्पल
हम अकसर जब किसी के घर जाते हैं तो ऐसे में हम दूसरों की चप्पल पहन लेते हैं. लेकिन वास्तु के अनुसार, ऐसा करना बिलकुल सही नहीं माना जाता है. क्योंकि जब आप दूसरों के जूते-चप्पल पहनते हैं तो ऐसे में दूसरों की नकारात्मक ऊर्जा हमारे साथ आ जाती है. इसलिए कभी भी किसी के जूते-चप्पल अपने साथ ना लाएं और ना ही पहनें.
छाता
वास्तुशास्त्र के अनुसार, कभी भी किसी के घर से छाता नहीं लाना चाहिए. क्योंकि ऐसा करने से आपकी कुंडली में मौजूद ग्रहों की स्थिति बिगड़ सकती है. वहीं अगर आपको मजबूरी में किसी का छाता लेना पड़े तो उसे घर के अंदर ना लाएं और इस्तेमाल के बाद उसे वापस कर दें.

मुख्यमंत्री के 'सुशासन' संकल्प से आ रहा बदलाव
गलत ओवरटेक ने ली 5 जानें, एक्सप्रेसवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा
हेल्थ एक्सपर्ट्स की चेतावनी, ओवरवेट महिलाओं में फाइब्रॉइड का ज्यादा खतरा
“लाखों नाम हटाए गए”, Mamata Banerjee ने जताई नाराजगी
सपनों को मिले पहिए : भीमा मारकंडे की 'बैसाखी' से 'आत्मनिर्भरता' तक की प्रेरक यात्रा
कैबिनेट का बड़ा फैसला, Madhya Pradesh में व्यापारी कल्याण बोर्ड बनेगा, अन्य प्रस्ताव भी मंजूर
प्रेग्नेंसी में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें जरूरी बातें
खुद को छात्र बताकर ठग ने किया बड़ा फ्रॉड
सोशल मीडिया पोस्ट के बाद समर्थक और विरोधी आमने-सामने