बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला, लीलावती अस्पताल में चल रहा इलाज
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान अस्पताल में भर्ती हैं। दरअसल, अधिकारियों ने बताया कि बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान गुरुवार सुबह मुंबई स्थित अपने आवास पर एक घुसपैठिए द्वारा चाकू से हमला किए जाने के बाद घायल हो गए। इसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी सर्जरी चल रही है। घटना उनके बांद्रा इलाके में स्थित घर पर सुबह करीब 2.30 बजे हुई। एक अज्ञात व्यक्ति घर में घुसा। पहले उसका नौकरानी से झगड़ा हुआ। सैफ बीच में आ गए और फिर हाथापाई हुई। पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त अभिनेता के कुछ पारिवारिक सदस्य घर में मौजूद थे।
डीसीपी दीक्षित गेदम के मुताबिक, सैफ के 11वीं मंजिल स्थित फ्लैट में एक चोर घुसा। डीसीपी के मुताबिक, बॉलीवुड स्टार की चोर से हाथापाई हुई, जिसमें वह घायल हो गए। चोर ने सैफ अली खान पर चाकू से हमला किया, उन्हें 6 जगह चोटें आई हैं। वहीं, कहा जा रहा है कि उनकी गर्दन पर चोट आई है, जो गंभीर बताई जा रही है।
54 वर्षीय अभिनेता की टीम ने एक बयान में कहा, "सैफ अली खान के घर पर डकैती की कोशिश की गई। वह फिलहाल सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती हैं। हम मीडिया और प्रशंसकों से अनुरोध करते हैं कि वे धैर्य रखें। यह पुलिस का मामला है। हम आपको स्थिति से अवगत कराते रहेंगे।" घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और सैफ अली खान के घर पर काम करने वाले तीन लोगों को हिरासत में लिया, जिसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए थाने लाया गया। उनके घर और आसपास के इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक
हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार