2 या 3 फरवरी! कब मनाई जाएगी बसंत पंचमी? ऐसे करें मां सरस्वती की पूजा
माघ महीने की शुरुआत हो चुकी है. माघ के महीने में कई बड़े पर्व और त्यौहार भी मनाए जाते हैं. उन्ही में से एक बसंत पंचमी का त्यौहार भी है. बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती की पूजा आराधना की जाती है. माता सरस्वती को विद्या की देवी के रूप में पूजा जाता है. माना जाता है कि बसंत पंचमी के दिन ही ज्ञान की देवी माता सरस्वती का प्रकट हुई थीं. हर साल बसंत पंचमी माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है. इस साल बसंत पंचमी की तिथि को लेकर थोड़ी असमंजस की स्थिति बनी हुई है. किस दिन बसंत पंचमी का त्यौहार मनाया जाएगा जानते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य से?
क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य?
कि हर साल माघ महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी सरस्वती पंचमी का त्यौहार मनाया जाता है. इस साल 3 फरवरी 2025 को ज्ञान की देवी माता सरस्वती की स्थापना कर पूजा आराधना की जाएगी. बसंत पंचमी के दिन घर-घर में सरस्वती माता की प्रतिमा स्थापना की जाती है और विशेष विधि विधान के साथ माता सरस्वती की पूजा आराधना की जाती है.
कब है बसंत पंचमी?
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि ऋषिकेश पंचांग के अनुसार माघ महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत 02 फरवरी रविवार सुबह 11 बजकर 53 मिनट के बाद से हो रही है और समापन अगले दिन यानी 03 फरवरी सोमवार सुबह 09 बजकर 36 मिनट में होने वाला है. उदयातिथि के अनुसार 03 फरवरी को बसंत पंचमी का त्यौहार यानी सरस्वती पूजा मनाया जाएगा.
पूजा के क्या है शुभ मुहूर्त?
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि बसंत पंचमी के दिन घर-घर माता सरस्वती की मूर्ति स्थापन कर पूजा आराधना करते हैं. अगर शुभ मुहूर्त में पूजा करते हैं तो शुभ फल की प्राप्ति होती है. वहीं बसंत पंचमी के दिन उदया तिथि से लेकर दोपहर 12 बजे तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहने वाला है.

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक
हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Iran का शांति प्रस्ताव—क्या बदलेंगे हालात या बढ़ेगा तनाव?