कन्नड़ अभिनेता सरिगामा विजी का निधन, 76 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
Sarigama Vijay: दिग्गज कन्नड़ अभिनेता सरिगामा विजी का निधन हो गया है। 77 वर्ष की आयु में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। पिछले चार दिनों से यशवंतपुर के मणिपाल अस्पताल में उनका इलाज जारी थी। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था। 12 जनवरी को उनकी तबीयत थोड़ी ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद इंटेंसिव केयर युनिट में उन्हें शिफ्ट किया गया था। डॉक्टरों की लाख कोशिशों के बावजूद सरिगामा विजी ठीक नहीं हो सके और आज उनका निधन हो गया।
कब होगा अंतिम संस्कार
उनके पार्थिव शरीर को आज दोपहर 1 बजे महालक्ष्मीपुरम स्थित उनके आवास पर ले जाया गया है, जहां उनके परिजन, करीबी दोस्त, रिश्तेदार और चाहने वाले लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे सकेंगे। प्रशंसक और शुभचिंतक उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए आज दोपहर 1 बजे से कल 16 जनवरी सुबह 10 बजे तक उनके आवास पर जा सकते हैं। अंतिम संस्कार कल सुबह 10 बजे चामराजपेट श्मशान घाट पर होगा। सरिगामा विजी कन्नड़ फिल्म और छोटे पर्दे के उद्योग में एक प्रिय अभिनेता थे, जो अपने उल्लेखनीय अभिनय कौशल और यादगार प्रदर्शनों के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपने करियर में कई सफल फिल्में भी दी हैं।
इस फिल्म से की करियर की शुरुआत
उनका निधन कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों के लिए बहुत बड़ी क्षति है। सरिगामा विजी का असल नाम आर विजयकुमार था। फिल्म और टीवी की दुनिया से इतर सरिमागा थिएटर की दुनिया में भी काफी एक्टिव थे। विजी शादीशुदा थे और उनका एक बेटा था। अभिनय में कदम रखने से पहले, उन्होंने NGEF में काम किया था। उन्होंने 1975 में कन्नड़ फिल्म 'बेलुवलदा मदिलाली' से अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 2018 तक उन्होंने 250 से अधिक कन्नड़ फिल्में कर ली थी। 80 फिल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में भी वो काम कर चुके थे। बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद और मुंबई जैसे शहरों में उनके द्वारा निर्देशित थिएटर एक्ट के 1000 शो रखे गए थे। इस नाटक का नाम 'संसारदल्ली सरिगामा' था। थिएटर ग्रुप यशस्वी ने इस लोकप्रिय नाटक का निर्माण किया था।

इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक
हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Iran का शांति प्रस्ताव—क्या बदलेंगे हालात या बढ़ेगा तनाव?
इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार है शकरकंद, जानें कैसे
दिल्ली-NCR में अचानक बारिश और ओलावृष्टि, गर्मी से मिली राहत
ममता बनर्जी की पार्टी पर गंभीर आरोप, सियासत में गरमाहट