भिलाई में ‘भव्य लेजऱ शो एवं सुदेश भोंसले नाईट’ का आयोजन 23 जनवरी को
भिलाई । स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के निर्माण काल की गौरव गाथा को दर्शाने के लिए, भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा एक भव्य लेजर शो और प्रसिद्ध पाश्र्व गायक सुदेश भोंसले की संगीतमय संध्या का आयोजन किया जा रहा है। 24 जनवरी को सेल अपना स्थापना मनाएगा। इस अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र के तत्वाधान में क्रीडा, सांस्कृतिक व नागरिक सुविधाएँ विभाग द्वारा सेल गौरव दिवस की पूर्व संध्या पर 23 जनवरी 2025 को यह भव्य लेजऱ शो एवं सुदेश भोंसले नाईट का आयोजन भिलाई क्लब के रॉयल क्रिस्टल गार्डन में, संध्या 7 बजे से किया जायेगा। प्राचीन भारत टूरिज्म, बेंगलुरू द्वारा निर्मित इस अद्भुत व अनोखे लेजऱ शो में भिलाई इस्पात संयंत्र के समृद्ध के ऐतिहासिक घटनाक्रमों और उल्लेखनीय उपलब्धियों व देश की औद्योगिक प्रगति में संयंत्र के योगदान को उजागर कर आकर्षक चित्र व लेजऱ लाइट के संयोजन के माध्यम से दर्शाया जाएगा। इस लेजऱ शो की तैयारियां व्यापक स्तर पर चल रही हैं जो इस अंचल में अपनी तरह का पहला आयोजन होगा।
साथ ही इस सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित पाŸव गायक सुदेश भोंसले द्वारा संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी। अपनी मनमोहक आवाज और लोकप्रिय हिंदी, मराठी और बॉलीवुड गीतों के लिए जाने जाने वाले भोंसले अपने चर्चित गीतों का एक रमणीय संग्रह प्रस्तुत करेंगे। क्रीडा, सांस्कृतिक व नागरिक सुविधाएँ विभाग द्वारा आयोजित यह विशेष सांस्कृतिक संध्या भिलाई के सभी संगीत प्रेमियों को समर्पित है। इस कार्यक्रम के द्वारा न केवल भिलाई की औद्योगिक विरासत बल्कि इसकी जीवंत सांस्कृतिक वैभव से भी लोगों को अवगत होने का अवसर मिलेगा।

हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Iran का शांति प्रस्ताव—क्या बदलेंगे हालात या बढ़ेगा तनाव?
इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार है शकरकंद, जानें कैसे
दिल्ली-NCR में अचानक बारिश और ओलावृष्टि, गर्मी से मिली राहत
ममता बनर्जी की पार्टी पर गंभीर आरोप, सियासत में गरमाहट
राजस्थान रॉयल्स बिक्री विवाद में नए आरोप, प्रक्रिया पर उठे सवाल
SP नेता पर आरोप, 50 करोड़ की संपत्ति नाम करने का दावा
व्यापारिक टकराव तेज! United States ने Beijing को दी चेतावनी
बंगाल में तनाव के बीच भाजपा का सख्त रुख सामने आया