विश्वनाथ धाम से 2 किलोमीटर में मांस बेचने का आरोप, दुकानदारों पर मामला दर्ज
वाराणसी। वाराणसी में महाकुंभ के चलते नगर निगम के निर्देश के बावजूद विश्वनाथ धाम के दो किलोमीटर परिक्षेत्र में मांस बेच रहे 10 दुकानदारों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें कुछ मीट तो कुछ चिकन के बड़े कारोबारी हैं। इस संबंध में पशु चिकित्सा ने शिकायत की थी। आरोप है कि इन दुकानदारों के पास लाइसेंस भी नहीं है और जब नोटिस भेजा गया तो इन्होने नोटिस भी नहीं लिया। पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
थाने में दी शिकायत में आरोप लगाया है कि रियाज कुरैशी और मेराज और अन्य मुर्गा और मांस की दुकान बिना एनओसी के चला रहे हैं। इनके पास लाइसेंस भी नहीं है। अवैध रूप से संचालन के साथ ही साथ इनके द्वारा अपशिष्ट खुले में फेंककर गन्दगी फैलाई जा रही है। विश्वनाथ धाम के दो किलोमीटर परिधि में मांस की बिक्री पर रोक को लेकर बीते दिनों नगर निगम और कार्यकारिणी से प्रस्ताव पारित किया गया था। इसे लेकर नगर निगम के पशु चिकित्सा विभाग की ओर से 57 मांस व्यापारियों को नोटिस भी जारी किया जा चुका है।

राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विजय उत्सव में शामिल हुए सीएम मोहन यादव, कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं”
BJP की रणनीति और मोदी की लोकप्रियता का असर, बंगाल में रिकॉर्ड जीत
मुख्य सचिव का आदेश, सरकारी दस्तावेजों की सुरक्षा पर जोर
ड्रग्स तस्करी की बड़ी साजिश विफल, सलीम डोला गिरफ्तार
प्रचंड जीत के बाद असम में NDA का उत्साह, दिलीप सैकिया का बयान
भोपाल मंडल की कार्रवाई, हजारों मामलों पर कसा शिकंजा
भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल, सांसद ने खुद पकवान बनाकर मनाई खुशी