राज्य स्तरीय वार्षिक औद्योगिक सर्वेक्षण पर दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न
रायपुर : छत्तीसगढ़ आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय द्वारा वार्षिक औद्योगिक सर्वेक्षण (ASI) पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आज संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संचालक आर्थिक एवं सांख्यिकी रोक्तिमा यादव ने की।
पहले दिन कार्यक्रम का शुभारंभ रोकक्तिमा यादव, संचालक आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय की अध्यक्षता में हुआ। उद्घाटन सत्र में सोमनाथ जाना निदेशक, भारतीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
कार्यशाला में दूसरे दिन के प्रशिक्षण सत्र का संचालन द्वयआर.के. श्रीवास्तव और ओ.पी. साहू वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी (SSO) ने किया। उनके द्वारा औद्योगिक सर्वेक्षण की प्रक्रिया और उसके विभिन्न खंडों की विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं व्यावहारिक प्रशिक्षण में सर्वेक्षण के सभी पहलुओं पर चर्चा की गई।
दूसरे दिन के प्रशिक्षण सत्र का मुख्य फोकस "सांख्यिकीय अधिनियम 2008" और "ब्लॉक डी से जी" के तहत लाभ-हानि खातों और बैलेंस शीट से संबंधित जानकारी पर रहा। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को ASI के विभिन्न खंडों, जैसे ब्लॉक ए से सी" और "ब्लॉक डी से जी" से संबंधित जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र के आर्थिक आंकड़ों का विस्तृत विश्लेषण करना और राज्य के आर्थिक विकास में उद्योगों के योगदान को समझाना था।कार्यशाला का समापन प्रश्नोत्तरी सत्र और चर्चा के साथ किया गया।
इस कार्यशाला में राज्य के सभी जिलों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को औद्योगिक सर्वेक्षण के तकनीकी पहलुओं और व्यावहारिक जानकारी से अवगत कराना था।

सपनों को मिले पहिए : भीमा मारकंडे की 'बैसाखी' से 'आत्मनिर्भरता' तक की प्रेरक यात्रा
कैबिनेट का बड़ा फैसला, Madhya Pradesh में व्यापारी कल्याण बोर्ड बनेगा, अन्य प्रस्ताव भी मंजूर
प्रेग्नेंसी में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें जरूरी बातें
खुद को छात्र बताकर ठग ने किया बड़ा फ्रॉड
सोशल मीडिया पोस्ट के बाद समर्थक और विरोधी आमने-सामने
विदेश नीति में बदलाव! Subrahmanyam Jaishankar का आर्थिक कूटनीति पर जोर
बंगाल-असम पर Bharatiya Janata Party का फोकस, Amit Shah और JP Nadda बने पर्यवेक्षक
IPL 2026 वीडियो में दिखा कोहली का दर्द और सम्मान
पितृत्व ने बदली KL Rahul की जिंदगी, बोले- अब सब कुछ खास