बस में जेनरेटर फटने से लगी भीषण आग; 13 छात्र घायल, सीएम ने जताई चिंता
अगरतला। पश्चिम त्रिपुरा के मोहनपुर में रविवार को एक बस में आग लगने से 13 स्कूली छात्र घायल हो गए। ये सभी पिकनिक मनाने के लिए गए थे। पश्चिम त्रिपुरा के पुलिस अधीक्षक किरण कुमार ने बताया कि इनमें से नौ को उपचार के लिए जीबीपी अस्पताल भेजा गया। अन्य चार को प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई।
उन्होंने बताया कि बस में आग अंदर रखे एक जेनरेटर के फटने के कारण लगी। इस मामले की जांच की जा रही है।
सीएम ने जताई चिंता
मुख्यमंत्री माणिक साहा ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने घायल छात्रों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं इस घटना से बहुत चिंतित हूं। घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। प्रशासन स्थिति पर नजर रख रहा है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि घायल छात्रों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिले।

प्रसार भारती को मिला नया अध्यक्ष, प्रसून जोशी की नियुक्ति
TMC की चेतावनी के बीच कपिल सिब्बल का बड़ा बयान
काउंटिंग से पहले ममता ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
होर्मुज जलमार्ग में बड़ा घटनाक्रम, भारत की भूमिका पर नजर
नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद दिल्ली रवाना हुए सीएम
ईरानी सेना का बयान, अमेरिका को सीधे संदेश के रूप में देखा गया
लंदन में सजा भारत का दरबार, “Icons of India” प्रदर्शनी का भव्य आगाज
मोहल्लेवासियों ने दिखाई बहादुरी, हमलावरों को पकड़ा